Fatehabad-Tohana-cyclist-injured-hit-and-run-pickup-accident-update | टोहाना में पिकअप ने साइकिल को मारी टक्कर: गोशाला से दूध लेकर लौट रहे युवक की टूटी टांग, ड्राइवर फरार – Tohana News

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, जिला हिसार।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक सड़क हादसे में साइकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 26 मार्च की शाम करीब 8 बजे की है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर वाहन ड्राइवर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ड्

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

जानकारी के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा के रहने वाले मजदूर दलशेर सिंह ने बताया कि वह अब आदर्श कालोनी में रहता है। उसने बताया कि वह भूना रोड स्थित श्री कृष्ण गोशाला से दूध लेकर अपनी साइकिल से लौट रहे था। जब वह गुरुद्वारे के पास पहुंचा, तो सामने से आ रही पिकअप ने उनकी साइकल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दलशेर सिंह दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर आए राहगीरों ने घायल दलशेर को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में उनकी टांग टूट गई है और अन्य चोटें भी आई हैं। शहर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ धारा 125(क) और 281 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए टीम प्रयास कर रही है, जिसे शीघ्र काबू कर लिया जाएगा। वहीं घायल का इलाज अग्रोहा में जारी है।