टोहाना में कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का स्वागत करते हुए बलदेव सैनी।
फतेहाबाद जिले के टोहाना में भाजपा ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सैनी को एक देश एक चुनाव अभियान का जिला संयोजक बनाया है। पार्टी हाईकमान ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है।बलदेव सैनी ने नियुक्ति के लिए पार्टी के
।
बलदेव सैनी का भाजपा में लंबा अनुभव
सैनी ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। बलदेव सैनी का भाजपा में लंबा अनुभव है। वे पहले मंडल महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने के अभियान में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने उन्हें सम्मानित भी किया है। उनकी पत्नी नीरू सैनी वर्तमान में टोहाना नगर परिषद की उपाध्यक्ष हैं।
भाजपा की कार्यसंस्कृति की सराहना
सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति कर रहा है। उन्होंने भाजपा की कार्यसंस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यह एक ऐसा संगठन है, जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देता है। बलदेव ने बताया कि एक देश एक चुनाव अभियान को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है, जो इस विषय पर गहनता से कार्य कर रही है।