Fatehabad-Tohana-Bhodiya-khera-former-block-chairman-kanshiram-house-theft-update | टोहाना में पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन के घर चोरी: 11 तोले सोने के गहने ले उड़े चोर, बिखरा मिला सामान – Tohana News

थाना सदर टोहाना, जिला फतेहाबाद।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में गांव भोडिया खेड़ा के पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन कांशीराम के घर चोरी की वारदात हुई है। चोर उनके घर से लाखों रुपए के सोने के गहने चुराकर ले गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज

अलमारी के तोड़े ताले

जानकारी के अनुसार कांशीराम ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। चोर उनके घर की अलमारी से कीमती गहने चुरा ले गए। जब वह कमरे में गए, तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली थी। चोरी हुए गहनों में 5 तोले का सोने का हार, दो तोले की कानों की बालियां और आधा तोला सोने का टिक्का शामिल है।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा दो तोले की पुरुषों की दो सोने की अंगूठियां जिन पर ‘बीएस’ लिखा है और डेढ़ तोले की महिलाओं की दो सोने की अंगूठियां जिन पर ‘पी’ लिखा है, भी चोरी हो गई। कांशीराम ने पहले आसपास चोरों की तलाश की। जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।