![]()
बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से की मुलाकात।
फतेहाबाद के टोहाना में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से नवनियुक्त फतेहाबाद बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने मुलाकात की। बराला ने जिलाध्यक्ष को नए दायित्व के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को ईमानदारी से निभाएं।
।
सांसद ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इसमें सड़क संपर्क, रेलवे विस्तार और जल आपूर्ति योजनाएं शामिल थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार जनता को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बराला ने जाखल के नवनिर्वाचित पार्षदों और पंचायत प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने पार्षदों को जीत की बधाई दी और विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में बुनियादी सुविधाएं, युवाओं को रोजगार, किसानों की समस्याओं का समाधान और प्रदेश का विकास शामिल है।
मौके पर नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में कृष्ण नैन, सिमरण सरपंच, जगमेल कटारिया, राकेश मस्तु सहित जाखल के पार्षद, पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।












