पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व बरामद हथियार।
पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस ने जैतो क्षेत्र में लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि एक साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जैतो के रहने वाले हरसिमरजीत सिंह उर्फ कालू, सुदाम, कुलबीर सिंह, सम
.
दबड़ीखाना ड्रेन के पास बैठे थे
पुलिस ने बताया कि थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह की निगरानी में एएसआई सिकंदर सिंह की अगुआई वाली पुलिस पार्टी को गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि यह आरोपी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आदि हैं और इस समय दबड़ीखाना ड्रेन के पास बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

जानकारी देते हुए डीएसपी सुखदीप सिंह।
सूचना पर पुलिस की रेड
सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने छापेमारी करते हुए इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे तीन खंडे, एक गरारी, एक कृपाण व एक लोहे की राड बरामद की गई। इनका एक साथी गांव रामे आना के तोता सिंह उर्फ तोती फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
पूछताछ से केस सुलझने की उम्मीद
डीएसपी जैतो सुखदीप सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा संगठित होकर अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और पिछले 7 माह के दौरान जिला पुलिस ने संगठित अपराध के 33 केस दर्ज करते हुए 164 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए इन आरोपियों को भी कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और इनसे पुलिस को कई मामले सुलझाने की उम्मीद है।












