जगराओं में घरों की तलाशी लेती पुलिस व महिलाओं से बातचीत करते डीएसपी त्रिलोचन सिंह।
पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में नशा विरोधी अभियान के तहत नशे की हॉटस्पॉट बस्तियों में सर्च किए जाने का सिलसिला जारी है। इसके तहत शनिवार को एक बार फिर फरीदकोट में डीएसपी त्रिलोचन सिंह की अगवाई में सर्च ऑपरेशन
.
बस्तियों पर पुलिस की निगरानी
जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक शुरू किए युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत पुलिस द्वारा सख्ती के साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और नशे के लिए हॉटस्पॉट माने जाते मोहल्लों और बस्तियों में पुलिस द्वारा खास निगरानी कर रही है।

तस्कर के घर की तलाशी लेती पुलिस।
इन दिनों जेलों में बंद तस्कर
जोतराम कॉलोनी, अंबेडकर नगर, गोबिंद नगर बस्ती समेत अन्य क्षेत्र में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया और नशा तस्करी के मामलों में लिप्त रहे और इन दिनों जेलों में बंद आरोपियों के घरों की तलाशी ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई से मोहल्लों में रहने वाले आम नागरिक खासकर महिलाएं काफी खुश नगर नजर आई। महिलाओं ने कहा कि पहले यहां पर नशेड़ी युवकों का आतंक रहता था, पर पुलिस की सख्ती से उन्हें राहत मिली है।
एक माह में 224 नशा तस्कर गिरफ्तार
डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि अभियान में आम लोगों द्वारा भी पुलिस का सहयोग किया जा रहा है। फरीदकोट पुलिस द्वारा पिछले एक माह से जारी अभियान के तहत 224 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके है और बाकी की तलाश करने के लिए छापेमारी जारी है। नशा तस्करों की जमीन जायदाद के आंकड़े भी एकत्रित किए जा रहे है और नियम अनुसार उसे जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।










