Faridkot Kotkapura Demonstration Employees Pensioners News Update | फरीदकोट में कर्मचारी और पेंशनर्स का प्रदर्शन: पंजाब बजट की कॉपियां जलाई, बोले- कोई घोषणा नहीं की, पक्का करने की मांग – Faridkot News

कोटकपूरा में प्रदर्शन करते कर्मचारी और पेंशनर्स।

पंजाब में फरीदकोट के कोटकपूरा शहर में पंजाब मुलाजम एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट के आह्वान पर कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठनों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक दिन पहले पंजाब विधानसभा में पेश किए गए बजट की कॉपियां फूंक कर राज्य सरकार के खिलाफ जो

.

प्रदर्शन से पहले कोटकपूरा के लाला लाजपत राय पार्क में इकट्ठा हुए कर्मचारी एवं पेंशनर संगठनों ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश बजट में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी कर्मचारियों, पेंशनरों और कच्चे कर्मचारियों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई, जबकि आम आदमी पार्टी ने इन वर्गों से बड़े-बड़े वादे करके राज्य में अपनी सरकार बनाई थी।

खाली पदों पर स्थायी भर्ती की मांग कर्मचारियों व पेंशनर्स की महंगाई और डीए की बकाया किश्तों को नहीं दिया जा रहा। कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने, खाली पदों पर स्थायी भर्ती आदि मांगों की अनदेखी की गई है। महिलाओं के सम्मान का दम भरने वाली सरकार ने आशा ,आंगनबाड़ी व मिड डे मील वर्करों की सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा जोकि बहुत कम मानदेय पर कार्य कर रही है।

अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले दिनों में फ्रंट के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर बोलते हुए कर्मचारी नेता प्रेम चावला, इंद्रजीत सिंह पूरी, कुलविंदर मौड़, अमरजीत कौर, सुभाष शर्मा, कुलजीत बंबीहा, इकबाल सिंह व सोमनाथ अरोड़ा ने कहा कि इस बजट में कर्मचारियों, पेंशनरों व कच्चे कर्मचारियों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है और न ही सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के संबंध में कोई नीति बनाई है।

ऐसे में वह बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं। क्योंकि इस बजट में सरकार ने कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपने रवैए में सुधार ना किया तो आम आदमी पार्टी को साल 2027 के विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों व पेंशनरों के विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।