पंजाब में फरीदकोट जिला पुलिस ने जैतो क्षेत्र में लूटपाट करने की योजना बना रहे एक गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों की पहचान जैतो के बंटी, शिव कुमार सोनी, गांव रोड़ीकपूरा के कर्मपाल सिंह लंभी और ज
.
अंडर ब्रिज के पास योजना बना रहे थे
पुलिस ने बताया कि थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह की निगरानी में एएसआई सुखवीर सिंह की अगुआई वाली पुलिस पार्टी को गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि यह आरोपी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के आदी हैं और जैतो के मुक्तसर बाईपास पर अंडर ब्रिज के पास सुनसान जगह पर बैठकर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने छापेमारी करते हुए इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे तेजधार हथियार बरामद किए गए है।

डीएसपी त्रिलोचन सिंह।
मुख्य आरोपी पर पहले से तीन केस
मामले में डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि इन आरोपियों में शामिल बंटी के खिलाफ पहले ही 3 केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा संगठित होकर अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और पिछले 7 माह के दौरान जिला पुलिस ने संगठित अपराध के 34 केस दर्ज करते हुए 170 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।












