Faridkot, Education Department, Clerk Arrested | Opium Trafficking | फरीदकोट में शिक्षा विभाग का क्लर्क गिरफ्तार: नशा तस्करी में शामिल, साथी से बरामद हुई थी अफीम, पहले से 2 केस दर्ज – Faridkot News

फरीदकोट में अफीम तस्करी मामले में गिरफ्तार सरकारी स्कूल क्लर्क।

फरीदकोट में सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के वांछित शिक्षा विभाग के क्लर्क को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए क्लर्क के साथी से अफीम बरामद की थी। जिसके बाद से आरोपी क्लर्क फरार चल रहा था।

.

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान गांव मत्ता के सरकारी स्कूल में तैनात गांव चहिल के धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने पिछले माह 6 मार्च को नामजद किया था। उस दिन पुलिस ने थाना सदर क्षेत्र से उसके साथी से 2 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद की थी और यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

साथी के अफीम के साथ पकड़ा था

पुलिस ने बताया कि पुलिस गांव भाणा के पास से गांव चहिल के रहने वाले गुरतीर्थ सिंह उर्फ बब्बू को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था जबकि धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा फरार हो गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसे भी केस में नामजद कर लिया था और उसकी तलाश की जा रही थी।

जानकारी देते डीएसपी अरुण मुंडन।

जानकारी देते डीएसपी अरुण मुंडन।

पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज

इस मामले में डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि अफीम तस्करी मामले में नामजद सरकारी स्कूल के क्लर्क धर्मजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी के केस दर्ज है और यह क्षेत्र में नशे के मुख्य सप्लायर के रूप में कार्य कर रहा था।