फरीदकोट में सीएम मान का पुतला फूंकते कांग्रेसी नेता।
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति टिप्पणियों के खिलाफ फरीदकोट में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया और जोरदार नारेबाजी की गई। इस मौके पर का
.
कन्हैया चौक तक निकाला रोष मार्च
कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान नवदीप सिंह बब्बू बराड़,सीनियर नेता जसविंदर सिंह सिखां वाला, डबल जीत सिंह समेत अन्य नेताओं ने कहा कि पंजाब विधानसभा में बजट सेशन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई, जोकि अति निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का अपमान किए जाने के मकसद से यह टिप्पणी की है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।
इस प्रदर्शन से पहले कांग्रेस वर्करों द्वारा घंटाघर चौक से लेकर भाई कन्हैया चौक तक रोष मार्च भी निकाला और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

रोष मार्च निकालते हुए कांग्रेसी नेता।
गांधी परिवार की कुर्बानियों को भुलाया नहीं जा सकता
इस मौके पर बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता जसविंदर सिंह सिखां वाला और डबल जीत सिंह ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल हो चुकी है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दूसरे नेताओं के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी खासकर गांधी परिवार की कुर्बानियों को कभी भूलाया नहीं जा सकता और गांधी परिवार के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां करना अति निंदनीय है।











