![]()
पुलिस द्वारा बरामद किए गए अवैध हथियार।
फरीदाबाद जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 देसी कट्टे, एक देसी पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन्हें
।
क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों की कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 18 अप्रैल को क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने यह कार्रवाई की। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने IMT-टी प्वाइंट सेक्टर 68 से 24 वर्षीय रोहित को गिरफ्तार किया। रोहित मुझेडी बल्लभगढ़ का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस मिला।
झुग्गी में रहने वाले से मिला देसी कट्टा
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने नया पल्ला पुल एरिया से नीलम पुल झुग्गी के 28 वर्षीय सोनू को एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा। क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने सराय बाईपास के पास से डबुआ कालोनी के 38 वर्षीय मनोज को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
शस्त्र अधिनियम के तहत केस
क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने हरकेश नगर पल्ला से तिलपत पल्ला के 28 वर्षीय शिव शंकर को एक देसी कट्टा और एक कारतूस के साथ पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।











