![]()
चोरी की वारदात के बाद जानकारी देते हुए महिला।
फरीदाबाद जिले की पर्वतीय कॉलोनी में एक परिवार की खुशियों पर चोरों ने पानी फेर दिया। शादी समारोह के दौरान चोरों ने घर से 3 लाख के गहने और 2 लाख की नकदी चुरा ली। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी
।
बाइक पर आए थे तीन चोर
जानकारी के अनुसार पीड़ित पप्पू के अनुसार उनके घर में शादी का कार्यक्रम था, जो पास के एक गार्डन में रखा गया था। जब पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था, तब तीन चोर बाइक पर आए और घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
चौकी इंचार्ज महेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने के बावजूद आरोपियों की तलाश के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जांच की जा रही है। क्राइम ब्रांच और पर्वतीय कॉलोनी पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।












