अस्पताल में दाखिल दोनों घायल स्टूडेंट।
फरीदाबाद जिले के थाना पल्ला इलाके में एक प्रेम प्रसंग ने हिंसक मोड़ ले लिया। नोएडा से आए दो स्कूली स्टूडेंट को उनकी कथित गर्लफ्रेंड्स के भाइयों और उनके दोस्तों ने बुरी तरह पीटा। मामले की सूचना पाकर बीके अस्पताल में पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों स
।
डेढ़ माह पहले हुई लड़की से मुलाकात
जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 45 के रहने वाले कमल और कृष्ण 11वीं कक्षा के स्टूडेंट हैं, फरीदाबाद में अपनी गर्लफ्रेंड्स से मिलने आए थे। कृष्ण की लड़की से डेढ़ महीने पहले सफदरजंग अस्पताल में मुलाकात हुई थी। दोनों ने फोन नंबर का आदान-प्रदान किया और कई बार बातचीत की। पहली मुलाकात के बाद दोनों मेट्रो से नोएडा लौट रहे थे। इसी दौरान लड़कियों ने फोन कर उन्हें दोबारा बुलाया।
एक युवक को घर ले जाकर बंधक भी बनाया
कमल को उसकी दोस्त ने एक सहेली से मिलवाने का प्रलोभन दिया था। दोनों दोस्त सराय मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, जहां उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पी और कुछ खाया। हालांकि यह मुलाकात दोनों के लिए दर्दनाक साबित हुई। लड़कियों के भाइयों और उनके दोस्तों ने दोनों की पिटाई की। आरोपियों ने उन्हें बाइक पर बिठाकर पल्ला इलाके के सुनसान स्थान पर ले गए। एक युवक को घर ले जाकर बंधक भी बना लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बचाया गया।
पुलिस ने घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों को नोएडा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेस्टोरेंट में किसी रिश्तेदार ने मिलते देखा
मामले में कमल और किशन दोनों ने बताया कि उन्हें लगता है कि जब उन लड़कियों से मिलकर वापस जा रहे थे, तब उन लड़कियों में से किसी के रिश्तेदार या भाई ने उन्हें रेस्टोरेंट में मिलते हुए देख लिया। इसी के चलते उन लड़कियों के भाइयों ने उन पर दबाव बनाकर उन्हें दोबारा बुलाया और उनके साथ मारपीट की। बादशाह खान सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार कर लिया और इलाज के लिए वह नोएडा चले गए।
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
जानकारी देते हुए पल्ला थाने के जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि मामले में केवल उन्हें बीके अस्पताल से सूचना मिली थी कि दो युवकों के साथ पल्ला इलाके में मारपीट हुई है। जिनके नंबर पर संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है और अभी तक उन दोनों भाइयों की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के आधार पर जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।













