नेशनल एमएसएमई के दूसरे सालाना महोत्सव में सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत करते हुए।
फरीदाबाद जिले में नेशनल एमएसएमई के दूसरे सालाना महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं वक्फ बिल के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में एमएसएमई का 30 प्रतिशत योगदान है। देश की अर्थव्यव
।
उद्योगपतियों को किया सम्मानित
प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में भी एमएसएमई क्षेत्र अहम योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में जगदंबिका पाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगपतियों को सम्मानित किया। उद्योगपतियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वक्फ बिल के विरोध प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि सरकार इसमें संशोधन कर रही है। यह बदलाव गरीब विधवाओं और बच्चों के हित में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद सांसद व अन्य अतिथिगण।
वक्फ की प्रॉपर्टी सरकार या हिंदू बेच रहे हैं क्या
उन्होंने कहा कि अभी यह बिल सदन में आया है और इस पर बहस होनी बाकी है। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि वक्फ की प्रॉपर्टी सरकार या हिंदू बेच रहे हैं क्या। बल्कि जॉब कर रहे हैं, उसका फायदा गरीब मुसलमान को नहीं मिल रहा। जबकि आंदोलन किया जा रहा है।
मुसलमानों को वोट बैंक समझ रहे
उन्होंने कहा कि यह लोग देश में मुसलमान को वोट बैंक समझते हैं, जबकि उन्हें उनके विकास की चिंता नहीं है। यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति इसीलिए कर रहे हैं कि यह उनका वोट बैंक है, जबकि उनके पांव के नीचे जमीन खिसक चुकी है।











