Faridabad Municipal Corporation Commissioner Meeting Sanitation Workers Union Online Attendance Update | फरीदाबाद में ऑनलाइन होगी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी: निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मचारी यूनियन संग बैठक में लिया फैसला, सैलरी सीधे खाते में आएगी – Faridabad News

फरीदाबाद निगम कमिश्नर सफाई कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ बैठक करते हुए।

हरियाणा के फरीदाबाद में अब सफाई कर्मचारियों की हाजिरी ऑनलाइन माध्यम से SWM पोर्टल पर लगाई जाएगी। नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने अपने ऑफिस पर सफाई कर्मचारी यूनियन ने नेताओं के साथ बैठक की।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्री निवास ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हाजरी SWM पोर्टल (साॅलिड़ वेस्ट माॅनटिरिंग पोर्टल ) पर लगाई जाएगी। ताकी कर्मचारियों का वेतन समय से उनके खाते में पहुंच सके। इससे सफाई करने वाले कर्मचारियों को काम करने में सहूलियत मिलेगी।

निगम कमिश्नर ए मोना श्री निवास बैठक करते हुए।

निगम कमिश्नर ए मोना श्री निवास बैठक करते हुए।

कर्मचारियों ने रखी मांग बैठक में सफाई यूनियन के कर्मचारियों नेताओं ने डेथ केस में कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी, 90 कर्मचारियों के पीएफ संबंधी मांग, लगभग 500 सफाई कर्मचारियों के कौशल विभाग से नौकरी लगवाने जैसी कई मांगों को रखा। निगम कमिश्नर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों को यूनिफॉर्म की राशि भी वेतन में जोड़कर दी जाए। साथ ही सेनेटरी से संबंधित जरूरी सामान भी समय पर उपलब्ध कराया जाए।

मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी बैठक में निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी पर रखने की कार्रवाई को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए। इसके अलावा कमिश्नर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग आने के बाद सफाई के अच्छे कार्य के लिए भी सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा।

इस बैठक में एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, सफाई निरीक्षक राज्य प्रधान नरेश शास्त्री, फरीदाबाद यूनियन के प्रधान बलवीर बाल गुहेर, अनिल चिंडालिया, नरेश भगवाना, श्रीनंद ढकोलिया, महेंद्र कुड़िया, गुरचरण खंडिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।