![]()
फरीदाबाद जिला साइबर पुलिस ने टेलीग्राम पर टास्क के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 1.04 लाख रुपए ठग लिए थे। पुलिस की टीम ने पूछताछ के बाद एक आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी को चार द
।
पैसे कमाने का लालच दिया
पुलिस के अनुसार सेक्टर-17 फरीदाबाद के एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता को टेलीग्राम पर कुछ लोगों ने टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का लालच दिया। आरोपियों ने हर टास्क के लिए पहले पैसे मांगे। पीड़ित ने विभिन्न लेनदेन के जरिए कुल 1 लाख 4 हजार 20 रुपए भेज दिए। जब आरोपी बार-बार पैसों की मांग करने लगे, तब पीड़ित को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
शराब के ठेके पर सेल्समैन
साइबर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जोधपुर राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी विकास गांव विष्णु का रहने वाला है और वह जोधपुर में टैक्सी ड्राइवर है। दूसरा आरोपी रामप्रकाश गांव कानावासिया का रहने वाला है और शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है।
वारदात में प्रयुक्त सिम बरामद
पूछताछ में पता चला कि विकास के खाते का इस्तेमाल ठगी के लिए किया गया। रामप्रकाश ने यह खाता अन्य ठगों को दिया था। पुलिस ने विकास से मोबाइल फोन और खाते में इस्तेमाल की गई सिम बरामद कर ली है। विकास को जेल भेज दिया गया है, जबकि रामप्रकाश को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।












