faridabad-bjp-district-president-pankaj-rampal-first-meeting-atal-kamal | फरीदाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं से संवाद: पंकज रामपाल ने बूथ मजबूती पर दिया जोर, बोले-अनुशासन ही हमारी पहचान – Faridabad News

भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज रामपाल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए।

फरीदाबाद जिले में भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने पार्टी कार्यालय ‘अटल कमल’ में अपनी पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। रामपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भ

बूथ स्तर की मजबूती पहला लक्ष्य

जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती उनका पहला लक्ष्य है। मंडल कार्यकारिणी का गठन जल्द पूरा किया जाएगा। रामपाल ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है और यही उसकी पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोक संवाद और संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने को कहा। जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स और जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी

वत्स ने फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बिना पर्ची और खर्च के नौकरियां मिल रही हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने युवा, गरीब, किसान और महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़

भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनी और मेयर चुनाव में तो देश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वत्स ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हमेशा से भाजपा की पहचान रही है। भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अपील की, कि उनके बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं, भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करें।