शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की भीड़।
फरीदाबाद की आगरा नहर में एक ही दिन में बच्चे समेत तीन लोगों के डूबने की घटना सामने आई है। बीपीटीपी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिला। मृतक ने लोअर और बनियान पहने हुए थे। पुलिस ने शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के
।
दूसरी आगरा नहर से लगते घटना मवई इलाके में हुई। यहां नहर में 40-45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। थाना खेड़ी पुल के एसएचओ नरेश के अनुसार, मृतक ने काली पैंट और चेक शर्ट पहनी थी। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

आगरा नहर में इसी जगह से शव बरामद हुआ है।
नहाने गया बच्चा डूबा
तीसरी घटना एतमातपुर इलाके में हुई। यहां 12 वर्षीय मिंटू नाम का बच्चा नहर में डूब गया। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के मुताबिक, मिंटू अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। वह एतमादपुर इलाके का रहने वाला था। SDRF की टीम बच्चे के शव की तलाश में जुटी हुई है।
वहीं इस मामले में थाना बीपीटीपी और खेड़ी SHO ने बताया की शव दिल्ली की ओर से बहते हुए इधर आए हैं फिर भी इनकी पहचान के लिए आसपास के इलाकों और थानों में संपर्क किया जा रहा है।












