faridabad administrative CTM held meeting regarding CM’s announcements mini secretariat haryana | update | सीएम घोषणाओं को लेकर सीटीएम ने ली बैठक: विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यों को समय पर पुरा कराने के आदेश, एटीआर को पोर्टल पर करे अपडेट – Faridabad News

फरीदाबाद में सीएम घोषणाओं को लेकर सीटीएम अंकित लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए

हरियाणा के फरीदाबाद में सीएम घोषणाओं को लेकर सीटीएम अंकित ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय सेक्टर 12 में बैठक की। बैठक में अधिकारियों को सीएम अनाउंसमेंट के विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के आदेश दिए।

टीआर को पोर्टल पर अपडेट करें

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीटीएम अंकित ने कहा कि फरीदाबाद में सीएम घोषणाओं के जो विकास कार्य चल रहे है। उसकी पूरी जानकारी संबधित विभाग के अधिकारी अपने पास रके। विकास कार्यों की जानकारी समय रहते उच्च अधिकारियों को दी जाए। बैठक में कई विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों ने आपस में सुझावों का भी आदान-प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सीएम घोषणा से संबधित जो भी लंबित कार्य है उनका निपटारा करके एटीआर को पोर्टल पर भी अपडेट करें।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीटीएम अंकित

विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीटीएम अंकित

सरल, सीएम विंडो, की शिकायत को लेक समीक्षा

सीटीएम अंकित शर्मा ने बैठक में सरल, सीएम विंडो, सीपी ग्राम से जुड़ी शिकायतों को लेकर अधिकारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की लोगों की शिकायतों का समय रहते निपटारा किया जाए। सीएम विंडो और आनॅलाइन माध्यम से जो आम जनता की शिकायते आ रही है, उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाए।