faridabad accident canter catches fire on Delhi-Mumbai Expressway haryana | update | दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कैंटर में आग लगी: लोहे के स्क्रैप से भरा हुआ था, चालक और मजदूर ने कूदकर बचाई अपनी जान – Faridabad News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लोहे के स्क्रैप से भरे कैंटर में लगी आग

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लोहे के स्क्रैप से भरे कैंटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कैंटर में पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों कड़ी मशक्कत के

दो लोगो ने कूदकर बचाई जान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंटर के अगले टायर से जैसे ही आग की शुरूवात हुई। चालक और उसके साथ एक मजदूर ने तुरंत कैंटर को रोक उसके अंदर से बाहर कूद गए। दोनों से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश भी की ,लेकिन कुछ ही देर में आग इतनी फैल गई कि आग को बुझाना मुश्किल हो गया।

आग लगने वाले कैंटर में भरा हुआ लोहे का स्क्रैप

आग लगने वाले कैंटर में भरा हुआ लोहे का स्क्रैप

लोहे के स्क्रैप से भरा कैंटर

जानकारी के मुताबिक कैंटर में लोहे का स्क्रैप भरा हुआ था। आईएमटी फरीदाबाद से लोहे का स्क्रैप लेकर कैंटर बल्लभगढ़ की तरफ जा रहा था। लेकिन जैसे ही कैंटर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जैसे ही कैंटर बलभगढ़ कट से आगे बढ़ा वैसे ही कैंटर के अगले टायर से चिंगारी निकली और कैंटर में आग लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस

कैंटर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। लेकिन फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग ने पूरे कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग लगने का कारणों को पता नही

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी तुषारकांत ने बताया कि कैंटर डीजल का है। कैंटर में अचानक से कैसे आग लगी इसके बारे में अभी पूरी तरह से सही जानकारी नही मिली है। इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है।