11 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: महावन तहसील के गांव खप्परपुर में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली पारिवारिक घटना सामने आई। 35 वर्षीय किसान मनीष कुमार ने पहले अपनी पत्नी सीमा (30) और तीन मासूम बच्चों की ह*त्या की, इसके बाद खुद को बिजली का करंट लगाकर आ*त्महत्या कर ली।
पुलिस को घटनास्थल से दीवार, डायरी और मोबाइल वीडियो के रूप में सु*साइड नोट मिले हैं। इनमें मनीष ने लिखा और कहा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा है और किसी को परेशान न किया जाए। वीडियो में उसने बार-बार अपने “दुखों से परेशान” होने की बात कही है, हालांकि उन दुखों का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी का कारण नहीं दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक सीमा के बैंक खाते में करीब सात लाख रुपये जमा थे। मनीष के पास खेती की जमीन थी और हाल ही में एक प्लॉट बेचने की बात भी सु*साइड नोट में लिखी गई है।
घटना का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार सुबह बच्चों के बाहर न दिखने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर मनीष का श*व जमीन पर पड़ा मिला, जबकि पत्नी और बच्चों के श*व बेड और चारपाई पर थे। मौके से लोहे का मूसल और रस्सी भी बरामद हुई है।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मामला मानसिक अवसाद से जुड़ा प्रतीत होता है। हालांकि तंत्र-मंत्र, पारिवारिक तनाव और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











