September ,14,2026 Fact Recorder
Punjab Desk: देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह (कीर्ति चक्र) को उनके शहीदी दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी वीरता, साहस और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की स्मृति को हमेशा जीवंत रखने के लिए मुंधोपुर चौक से टी-पॉइंट तक सड़क का नाम “शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह मार्ग” रखा गया है। इसके अलावा सेक्टर-5-ए स्थित पार्क का नाम भी उनके सम्मान में रखा गया है।
शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की वीरता और देश के लिए दी गई कुर्बानी आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। देश उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।












