मंडी, 20 जून 2026 Fact Recorder
National Desk : सदर मंडी पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव 22 जून को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया प्रातः 11 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय, भ्यूली में संपन्न करवाई जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।













