शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

06 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

National Desk:  बिहार चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, दो चरणों में मतदान की तैयारी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज बड़ा ऐलान हो सकता है। निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें चुनाव की तारीखों की घोषणा की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग इस बार दो चरणों में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि पहले चरण का मतदान छठ पूजा (27-28 अक्तूबर) के तुरंत बाद कराया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय टीम ने हाल ही में बिहार का दो दिवसीय दौरा पूरा कर रविवार को दिल्ली वापसी की है। समीक्षा बैठक के बाद प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस बार तीन की बजाय दो चरणों में मतदान कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि यह निर्णय प्रवासी बिहारियों की छठ के बाद राज्य में वापसी को ध्यान में रखकर लिया गया है। छठ के बाद पहले चरण में उत्तरी और मध्य बिहार के जिलों को शामिल करने से मतदाता भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।