शिक्षा मंत्री मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

मंडी, 7 मार्च 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आगामी सप्ताह मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।
प्रवास कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 11 मार्च, 2026 को प्रातः 10.30 बजे द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल के नवनिर्मित भवन तथा राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग के नए बने भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे राजकीय डिग्री कॉलेज द्रंग स्थित नारला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम जल शक्ति विभाग के बिजणी विश्राम गृह में होगा।
शिक्षा मंत्री 12 मार्च, 2026 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद वे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।