![]()
लुधियाना| श्री सनातन धर्म रामा संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हरिदेव मंदिर बाग वाली गली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया। कथा के दूसरे दिन आचार्य मधुसूदन शास्त्री मधुर श्रीधाम वृंदावन वालों ने श्रीमद् भागवत के गूढ़ रहस्यों से श्रद्धालुओं को अवगत करवाया।
.
उन्होंने श्री सुखदेव आगमन, वराह अवतार एवम ध्रुव चरित्र का वर्णन और भजनों का गायन किया। प्रधान संजीव कपाही गोरा, प्रेम नाथ शर्मा, गुलशन टंडन, संजय सिंगला, अशोक खन्ना, बालकृष्ण, विजय कुमार, भूषण कुमार आदि मौजूद रहे।












