Home Sports Dhoni was seen lying down on the Ekana ground and getting his...

Dhoni was seen lying down on the Ekana ground and getting his waist massaged | लखनऊ में धोनी ने फिजियो से दबवाई कमर, VIDEO: आखिर में मैदान पर आए, एक घंटे रहे, हेलिकॉप्टर शॉट लगाए – Lucknow News

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वजह, महेंद्र सिंह धोनी हैं। इसलिए मैच का टिकट पहले ही आउट ऑफ स्टॉक हो चुका है। दर्शकों में पीली जर्सी का क्रेज देखने को मिल रहा है। LSG के होम ग्राउंड पर पं

.

इस दौरान उन्होंने पहली बार सिर्फ 5 गेंदें खेली। फिर जडेजा को बैटिंग दी। हालांकि बाद में स्पिनर्स की गेंदबाजी पर दोबारा भी प्रैक्टिस की और हेलिकॉप्टर शॉट्स लगाए। इस दौरान फीजियो टॉमी सिमसैक लगातार उनके साथ रहे। धोनी पहले मैदान पर सिर्फ वार्मअप करते दिखाई दिए। इसके बाद फिजियो के साथ मैदान में दौड़ लगाई। फिजियो महेंद्र सिंह धोनी को लगातार गाइड करते रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर प्रैक्टिस के लिए पहुंचे।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर प्रैक्टिस के लिए पहुंचे।

बैटिंग के पहले लेटकर दबवाई कमर धोनी पैड पहनकर बैटिंग प्रैक्टिस करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद वह पेट के बल मैदान पर लेट गए। करीब 15 मिनट तक उनकी कमर का हिस्सा फिजियो दबाते रहे। मैदान पर पहुंचने पर करीब 1 घंटे तक धोनी का फोकस वार्मअप पर रहा। इस दौरान शरीर के पिछले हिस्से की एक्सरसाइज पर उनका विशेष जोर दिखा। मैदान पर ऐसा लग रहा था कि वह कमर को लेकर थोड़ा अनकंफर्टेबल थे।

फीजियो टॉमी सिमसैक से कमर दबवाते महेंद्र सिंह धोनी।

फीजियो टॉमी सिमसैक से कमर दबवाते महेंद्र सिंह धोनी।

मसाज लेने के बाद बैटिंग प्रैक्टिस कमर पर मसाज लेने के बाद धोनी काली मिट्टी की पिच पर बैटिंग प्रैक्टिस करने उतरे। 5 गेंदें खेलने के बाद रविंद्र जडेजा बैटिंग करने लगे। इसके बाद फिर धोनी ने बैटिंग की। दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस में अदला-बदली कर बैटिंग करते दिखाई दिए। मौके पर CSK के नेट बॉलर के साथ में रविचंद्रन अश्विन और अन्य गेंदबाज बॉलिंग करते रहे। धोनी कई बॉल को सम्मान देते दिखे। इस दौरान हेलिकॉप्टर सहित कई बड़े शॉट्स भी लगाए।

इकाना के मैदान पर पैड पहनते CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

इकाना के मैदान पर पैड पहनते CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

शिवम दुबे ने लगाई बड़ी हिट्स CSK के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे मैदान पर काफी देर तक बड़ी हिट्स लगाते रहे। शिवम ने कई लंबे छक्के लगाए। आर. अश्विन भी काफी देर तक पसीना बहाते दिखे। राहुल त्रिपाठी, ड्वोन कॉन्वे, विजय शंकर, सैम करन भी प्रैक्टिस करते हुए मैदान पर दिखे। बी- ग्राउंड पर खलील अहमद, मथीसा परेरा, नाथन एलिस और मुकेश चौधरी सहित कई खिलाड़ियों ने पहले मेन ग्राउंड पर पसीना बहाया। इसके बाद बी- ग्राउंड पर प्रैक्टिस की।

इस तस्वीर में धोनी अपने फीजियो टॉमी सिमसैक के साथ दिख रहे हैं।

इस तस्वीर में धोनी अपने फीजियो टॉमी सिमसैक के साथ दिख रहे हैं।

CSK कोच बोले छोटे स्टेप्स पर दे रहे ध्यान मैच से एक दिन पहले CSK के कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने पूरन को रियल थ्रेट बताया था। स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा था- पूरन लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच जीतने में पूरन की बड़ी भूमिका रही है। CSK की लगातार खराब परफॉर्मेंस और टीम में इंजरी के सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा- यह बड़ा चैलेंज है। हम छोटे-छोटे स्टेप्स पर ध्यान दे रहे हैं।

धोनी ने मैदान पर एंट्री के बाद फीजियो टॉमी सिमसैक के साथ दौड़ लगाई।

धोनी ने मैदान पर एंट्री के बाद फीजियो टॉमी सिमसैक के साथ दौड़ लगाई।

स्टीफेन बोले- धोनी के पास मैजिक नहीं धोनी के कप्तान बनने के सवाल पर स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा था- उनका इन्फ्लुएंस हमारे लिए बेहतर होगा, लेकिन उनके पास कोई मैजिक नहीं है। हमें हार्ड वर्क करना पड़ेगा। धोनी का ग्राउंड पर होना कारगर साबित होगा।

शिवम दुबे के इंजरी होने के सवाल पर कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा कि वह रिकवर कर रहे हैं।

शिवम दुबे के इंजरी होने के सवाल पर कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा कि वह रिकवर कर रहे हैं।

अगले दिनों में हम कुछ बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं। धोनी का यह आखिरी मैच होने के सवाल पर स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा- मुझे नहीं पता है। मैच में पावर हिटिंग करनी होती है। हमारी टीम अच्छे से क्राफ्ट है। शिवम दुबे के इंजरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा- वह रिकवर कर रहे हैं।

कोच ने कहा- चेन्नई में हुआ पिछला मैच ट्रिकी था। हालांकि कई खिलाड़ी फियरलेस क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। शेख रशीद जैसे प्लेयर्स को तराशने और निखारने पर उन्होंने कहा- हम मौके के हिसाब से फैसले लेंगे।

————————–

यह खबर भी पढ़े

लगातार 5 मैच हार चुकी CSK आज लखनऊ से भिड़ेगी, LSG पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर, टीम 4 मैच जीत चुकी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 30वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंस्ट (LSG) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। यहां पढ़े पूरी खबर