25 फरवरी 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
National Desk: दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली (IFFD) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के अनुसार, यह पहल राजधानी में पर्यटन, सिनेमा और क्रिएटिव इंडस्ट्री को नई दिशा देगी। बुधवार को दिल्ली सचिवालय में फेस्टिवल का कर्टेन रेज़र आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि और कला, संस्कृति, भाषा व पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
IFFD 2026 का आयोजन 25 से 31 मार्च 2026 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। फेस्टिवल का मुख्य स्थल भारत मंडपम (प्रगति मैदान) होगा, जहां 125 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम में भव्य उद्घाटन और समापन समारोह, गाला प्रीमियर, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री पैनल, फिल्म मार्केट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इसका उद्देश्य दिल्ली को वैश्विक फिल्म और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना है। यह आयोजन दिल्ली सरकार की फिल्म नीति के तहत होगा और इसे DTTDC द्वारा संचालित किया जाएगा।













