September 02,2026 Fact Recorder
National Desk: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान फडणवीस ने अन्ना हजारे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा रही।












