Home Hindi सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा...

सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर CM भगवंत मान का बड़ा बयान

August 27,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। CM मान ने घटना को गंभीर बताते हुए पुलिस की मुस्तैदी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से पंजाब और पंजाबियों की छवि प्रभावित होती है और मामले की पूरी जांच जरूरी है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री के बयान के बाद पंजाब की सियासत में चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।