India 29 June 2026 Fact Recorder
National Desk : देश के कई हिस्सों में मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है। उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के बाद बादल फटने से कई घरों और दुकानों में मलबा भर गया, जबकि कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
वहीं, मध्य प्रदेश के बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौ*त हो गई। देवास में तेज बारिश और आंधी के दौरान एक मकान की बालकनी गिरने से 2 महिलाओं की जान चली गई। झारखंड में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौ*त हुई, जबकि छत्तीसगढ़ में 2 लोगों की जान गई। देशभर में बिजली गिरने से म*रने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब तक 22 राज्यों में पहुंच चुका है और 5 जुलाई तक पूरे देश को कवर करने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।













