Chief Minister Naib Saini listen problems Gurugram | गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सुनेंगे समस्याएं: हरियाणा की पहली मॉडर्न स्ट्रीट का उद्घाटन करेंगे, फिर कष्ट निवारण समिति की बैठक लेंगे – gurugram News

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम में तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 7 बजे वे उद्योग विहार में हरियाणा की पहली मॉडर्न स्ट्रीट, सनाथ रोड और गली नंबर सात का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम उद्योग विहार में आयोजित किया जाएगा। इसके ब

सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान करेंगे। जबकि दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जीएमडीए सदन की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इस बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मीडिया को बैठक की कार्यवाही के बारे में जानकारी दे सकते हैं।