दादरी सिविल अस्पताल का शवगृह जहां डेड बॉडी रखवाई गई है।
चरखी दादरी जिले के गांव बेरला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसे अपने बेटे को भी जहर दिया है जिसका उपचार चल रहा है। युवक के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को शव का प
।
खेत में बने मकान प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बेरला निवासी संदीप ने रविवार को खेत में बने अपने मकान पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। वहीं उसने करीब 5 वर्षीय अपने बेटे देव को भी जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां संदीप की मौत हो गई जबकि देव का उपचार चल रहा है। बाद में संदीप के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को पुलिस कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी।

बाढड़ा एसएचओ दिलबाग सिंह।
सूचना मिली है: एसएचओ बाढड़ा थाना एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। युवक की मौत हो चुकी है जबकि लड़के का उपचार चल रहा है। उन्होंने रविवार शाम करीब साढे 6 बजे बताया कि फिलहाल मामले में किसी के बयान दर्ज नहीं हुए है जिसके चलते मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी बयान लेने के लिए गया है। जिसके बाद बयानों के आधार पर पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।











