Charkhi Dadri Rajasthan slipping drowning water tank | राजस्थान से दादरी पहुंच युवक के शव का करवाया पोस्टमॉर्टम: वाटर टैंक में डूबने से मौत,भाई विदेश में मवेशी लेकर आया था हरियाणा – Charkhi dadri News

दादरी सिविल अस्पताल में कागजी कार्रवाई करते जांच अधिकारी।

चरखी दादरी जिले में भेड़-बकरियां चराने राजस्थान से आए 22 वर्षीय चरवाहे तौसीब की पैर फिसलने से वाटर टैंक में डूबकर गांव दगडौली में मौत हो गई थी। रविवार को मृतक के परिजन राजस्थान से दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे जहां शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। झोझू कला

कपड़े धोते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

बता दे कि तौसीब अपने तीन साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने के लिए राजस्थान के डिडवाना जिले से हरियाणा आया था। वे चरखी दादरी जिले के गांव दगड़ौली के खेतों में मवेशियों को चरा रहे थे। उसी दौरान शनिवार को वह और उसके साथी वहां बने वाटर रिचार्ज टैंक के समीप कपड़े धो रहे थे। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में डूब गया।

जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनिवार शाम को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। जहां आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

शवगृह से बाहर निकलते जांच अधिकारी एवं साथ में मौजूद मृतक के परिजन।

शवगृह से बाहर निकलते जांच अधिकारी एवं साथ में मौजूद मृतक के परिजन।

एक महीने पहले आया था हरियाणा सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि तौसीब तीन भाईयों में सबसे छोटा था और वह अविवाहित था। उसके दो भाई सऊदी अरब में काम करते हैं। जबकि वह घर पर अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसने करीब एक साल पहले ही भेड़-बकरियां पालनी शुरू की थी। वह एक महिने पहले ही राजस्थान से हरियाणा आया था और इस दौरान वह टैंक में डूब गया। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की शव का पोस्टमॉर्टम करवाने झोझू पुलिस थाना से सिविल अस्पताल पहुंचे एएसआई सुनिल कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा व ताऊ के लड़के के बयान दर्ज किए गए हैं। उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।