Charkhi Dadri Govt of India PSU Senior Officer House Theft Police Complaint Allegation Action | दादरी में पीएसयू वरिष्ठ अधिकारी के घर चोरी: दो माह बाद दर्ज करवाया केस,मकान में पेंटिंग करने वाले पर शक – Charkhi dadri News

चरखी दादरी शहर में स्थित भारत सरकार की पीएसयू में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी के घर से गहने, बर्तन व कपड़े चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर मकान में पेंटिंग करने वाले पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की

बेटे की शादी की तैयारी के लिए करवाई थी पेंटिंग

मांग की है। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दादरी शहर के वार्ड 18 निवासी डा० जगदीश प्रसाद ने बताया कि वह भारत सरकार की पीएसयू में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर दिल्ली में कार्यरत। उसकी पत्नी व बच्चे बैंगलोर में रहते हैं। उसके लड़के की शादी की तैयारी के लिये उसने अपने घर की डेंटिंग- पेंटिंग के लिये कलियाणा निवासी व्यक्ति से संपर्क किया और नवम्बर 2024 में कार्य शुरू करवाया था।

काम करवाने के लिए व्यक्ति को दी थी चाबी

वह ड्युटी पर दिल्ली होने के कारण घर की चाबी उक्त व्यक्ति को देकर चला गया था। उक्त व्यक्ति ने अपने गांव कलियाणा के वर्कर्स के जरिए काम करवाया जो दिसम्बर 2024 के पहले सप्ताह में पूरा हुआ और उसने उनकी सारी पेमेंट उसी समय कर दी थी। फरवरी 2025 के पहले सप्ताह में उसकी पत्नी दादरी घर पर आई तो उन्होंने अपनी संदूक खोलकर देखा तो पाया कि संदूक से काफी नये कपडे, चांदी के गहने जिनमें एक सटका तगड़ी. दो जोडी पाजेब व दो जोडी बिछुआ व कुछ स्टील के बर्तन गायब मिले।

पत्नी घर आई तो चोरी का पता चला

इसके बाद उन्होंने घर में चोरी हुये सामान के बारे में उसे फोन करके बताया क्योंकि उस समय मैं दिल्ली में था। बाद में 8 फरवरी को दिल्ली से दादरी घर पर आया तो देखा कि संदूक का एक कुन्दा उठा हुआ था और सामान चैक किया तो चांदी के जेवरात, कपडे व बर्तन संदूक से चोरी किये हुये थे। इसके बाद मैंने चोरी के सामान के बारे में तीन चार बार फोन करके उक्त व्यक्ति पूछने की कोशिश की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसे घर पर आने को कहा तो भी वो नहीं आया और आना कानी करता रहा।

बेटे की शादी के बाद की तसल्ली

बेटे की शादी हो जाने के बाद और सामाजिक रस्मों रिवाज पूरी करने के बाद उसने अपने स्तर पर तसल्ली करके पता लगाया कि उसने जिस व्यक्ति को मकान की चाबी दी थी उसी ने चोरी की है। उसने इस संबंध में 4 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।