नेशनल चैंपियनशिप में रिले दौड़ प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन करते जयकुमार शर्मा।
चरखी दादरी के 62 वर्षीय एथलीट जयकुमार शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने दो स्वर्ण सहित कुल 6 मेडल जीते हैं। उनकी इस जीत से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
.
बता दें कि चरखी दादरी जिले के गांव सांवड़ निवासी 62 वर्षीय जयकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स गेम्स-2025 में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपने शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत दो स्वर्ण सहित कुल 6 मेडल हासिल किए हैं।
हिमाचल प्रदेश में आयोजित हुई चैंपियनशिप
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित नेशनल मास्टर एथलेटिक्स गेम्स-2025 में अंतर्राष्ट्रीय धावक और रिटायर्ड एसडीओ जयकुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। 62 वर्षीय जयकुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ और 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया।
इसके साथ ही उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़ और 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में रजत पदक, और एक अन्य रिले रेस में कांस्य पदक जीतकर कुल 6 पदक हासिल किए है। जयकुमार शर्मा अब तक 120 से अधिक पदक जीत चुके हैं।
