Chandigarh Police Custody Murder Accused Rintu Absconded During Mohali District Court Court Update, FIR Filed | मोहाली में पेशी पर आया हत्या का आरोपी फरार: पुलिस ने पीछा भी किया, 112 पर नहीं लगा फोन, सोहाना थाने में FIR – Mohali News

माेहाली जिला अदालत से चंडीगढ़ से आया हत्या का आरोपी पेशी के बाद पुलिस कस्टडी से फरार।

पंजाब की मोहाली जिला अदालत में चंडीगढ़ बुड़ैल जेल से पेशी पर लाया गया हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया। घटना उस समय हुई जब पेशी के बाद आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस दोबारा जेल ले जाने के लिए सरकारी पुलिस बस का इंतजार कर रही थी। चंडीगढ़ पुलिस के जवानों ने

.

लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। इस दौरान उन्होंने मदद के लिए मोहाली के पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर काॅल की। लेकिन नंबर ही नहीं लगा। इसके बाद मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के हवलदार दलजीत सिंह की शिकायत पर सोहाना थाने बीएनएस की धारा 262 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस कस्टडी से आरोपी भागता हुआ । (मेटा एआई जेनरेटड फोटो)

पुलिस कस्टडी से आरोपी भागता हुआ । (मेटा एआई जेनरेटड फोटो)

पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर हुआ फरार

पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ पुलिस के हवलदार दलजीत सिंह ने बताया कि वह और ASI नरेश कुमार आरोपी रिंटू को बुड़ैल जेल से सरकारी बस में मोहाली जिला अदालत लेकर आए थे। उस पर 2023 में जीरकपुर में हत्या का केस दर्ज हुआ । ड्राइवर व अन्य पुलिस पार्टी उन्हें मोहाली में उतारने के बाद एक अन्य आरोपी को खरड़ अदालत में पेश करने के लिए चली गई।

जबकि वह और नरेश कुमार आरोपी रिंटू को लेकर मोहाली अदालत में आ गए। अदालत में उन्होंने आरोपी को पेश किया, अदालत ने उसकी अगली तारीख 19 मई तय की । इसके बाद वह दोनों उसे लेकर दोपहर 1.15 बजे अदालत से बाहर आ गए और बस का इंतजार करने लगे। उन्होंने रिंटू का हाथ पकड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी ने अपना हाथ छुड़ाया और उन्हें धक्का दिया। जिससे वह गिर गए और आरोपी फरार हो गया।

पुलिसकर्मी आरोपी का पीछा करते हुए। (मेटा एआई जेनरेटेड फोटो)

पुलिसकर्मी आरोपी का पीछा करते हुए। (मेटा एआई जेनरेटेड फोटो)

तीन किमी तक पीछा किया, नहीं लगा सुराग

दलजीत ने बताया कि आरोपी अदालत के कैंपस से बड़ी तेज से निकला और लखनौर की साइड भागा, उन्होंने भी आरोपी का पीछा किया। करीब दो से तीन किलोमीटर तक वह उसके पीछे गए। लेकिन इसी बीच जैसे ही शहरी एरिया खत्म हुआ और जंगली एरिया शुरू हुआ। आरोपी जंगली एरिया की तरफ भागकर फरार हो गया।

इस दौरान 112 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की, लेकिन नंबर नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। इसके बाद उन्होंने पीसीआर को फोन किया। PCR पार्टी मौके पर पहुंची। उसके बाद उसे काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

हत्या समेत कई मामले में है दर्ज

11 मार्च 2023 को रिंकू और उसके दो अन्य साथियों ने जीरकपुर के पभात गांव बठिंंडा के 26 वर्षीय युवक की लूटपाट की नियम से हत्या कर दी थी। इस हत्या से पहले रिंटू ने अपने एक अन्य साथी के साथ दड़बा चंडीगढ में एक व्यक्ति को चाकू से हमलाकर उसका पर्स छीन लिया था। रिंकू पेशे से सफाई कर्मचारी था। इसे अपने तीन साथियों सहित चंडीगढ पुलिस ने काबू किया था। उस पर दस से अधिक केस दर्ज है। उसे 16 मार्च 2023 को चंडीगढ़ पुलिस ने दबोचा था।

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जब 2023 रिंटू और उसके साथियों को दबोचा था। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जब 2023 रिंटू और उसके साथियों को दबोचा था। (फाइल फोटो)

पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं

चंडीगढ़ से पेशी पर लाए गए आरोपियों के भागने के भागने का पहला मामला नहीं है। इ स तरह के मामले में भी पहले आते रहे है। नवंबर 2021 में आशीष गोयल नाम का एक आरोपी मोहाली में पेशी के दौरान भाग गया था। इसे घटना के बाद आठ महीने बाद काबू किया था। इसके अलावा डेराबस्सी अदालत से बाहर से कैदी भागा था।