Central Verge is in bad shape due to lack of maintenance, there is no environmental protection to save greenery, agency is only focused on advertising | देखभाल नहीं होने से सेंट्रल वर्ज बदहाल, हरियाली बचाने को पर्यावरण संरक्षण नहीं, एजेंसी का केवल विज्ञापन की तरफ ध्यान – Jalandhar News

भास्कर न्यूज| जालंधर सिटी में निगम ने लगभग 75 सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट एरिया एजेंसी को देखभाल के लिए दे कर उससे एग्रीमेंट किया है। एजेंसी सेंट्रल वर्ज की मेंटेनेंस, रंगाई-पुताई और पौधों की कटिंग करती है। इसके बदले में एजेंसी प्रचार-प्रसार को विज्ञ

.

मालूम हो कि निगम ने सिटी में एजेंसी और सोसाइटी को सेंट्रल वर्ज, ग्रीन बेल्ट, चौक और पार्क के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी देता है। इसमें पार्क की देखभाल के लिए सोसाइटी को निगम ग्रीन एरिय का 2.50 प्रति वर्ग के हिसाब से भुगतान करता है। एजेंसी ही सेंट्रल वर्ज की मेंटेनेंस, रंग-रोगन, हरियाली और सफाई का काम करती है, फिर एजेंसी अपनी फर्म का प्रचार-प्रसार के लिए विज्ञापन बोर्ड लगाती है।

हालांकि निगम को देखने में मिला कि एजेंसी प्रचार कर रही है, लेकिन ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज की देखभाल नहीं करती है। हाल ही में एजेंसी का काम संतोषजक नहीं होने पर मेयर वनीत धीर ने नाराजगी भी जाहिर की थी। यहां तक कि मेयर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि काम संतोषजक न होने पर नोटिस जारी किए जाएं।

एजेंसी को नोटिस भी जारी किए, लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। इसलिए अब एजेंसी का एग्रीमेंट निरस्त होगा। ये चौक एजेंसी के हवाले .श्री राम चौक .स्काईलार्क चौक .श्री गुुरु नानक मिशन चौक .मसंद चौक .गुरु तेग बहादुर चौक .कपूरथला चौक .पुरानी सब्जी मंडी चौक .दोआबा चौक .अलास्का चौक .बीएसएफ चौक .वर्कशॉप चौक .मकसूदां चौक .अमृतसर बायपास चौक