06 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Punjab Desk: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की 14 मार्च 2026 को होने वाली प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस. आर. लधर के निवास पर हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में रैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न क्षेत्रों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि Amit Shah का Moga दौरा पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता के. एस. सोई, एस. आर. लधर, कौस्तुभ दादा, जी. के. सिंह, शांति ठाकुर, आरती टोंक, अमित ओबराय, विभोर गर्ग, शिव राम गुप्ता, जोगा सिंह राधास्वामी, सोहन सिंह ढोलांवाला, एडवोकेट मीनाक्षी शर्मा, एडवोकेट मेहमी, जसबीर सिंह, अश्वनी शर्मा, कुणाल गोयल, रंजीत लधर, गौतम लधर और सुरिंदर लधर सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाने और 14 मार्च को Moga में होने वाली इस सभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। नेताओं का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका निभा सकता है और इसी रैली से वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का अभियान तेज होगा।
बैठक के अंत में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी के विस्तार के लिए मिलकर काम करने का संकल्प भी लिया गया।













