पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में मा/रा गया

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: अमृतसर में कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में मा/रा गया

24 नवंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Punjab Desk:  पंजाब के अमृतसर में सोमवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर  मा/रा गया, जबकि उसका एक साथी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना अमृतसर के रइया क्षेत्र की है, जहां पुलिस को लंबे समय से वांछित इस गैंगस्टर के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन भागने की कोशिश में गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ा गया।

मृ/तक गैंगस्टर हत्या और फिरौती के कई मामलों में वांछित था। हाल ही में एक दुकानदार की ह/त्या के मामले में इसका नाम सामने आया था। पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक एएसआई भी घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है।

पिछले कुछ हफ्तों में अमृतसर और आसपास के इलाकों में पुलिस की अपराधियों से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। कई बदमाश पकड़े जा चुके हैं, जबकि कुछ एनकाउंटर में मारे गए हैं।

पंजाब में अपराध के खिलाफ अभियान तेज करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पुलिस लगातार एक्शन मोड में है और विभिन्न जिलों में एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ी हैं।