Bhiwani Women Dowry harassment beaten and thrown out of house allegation father-in-law had evil intentions | भिवानी में महिला से दहेज प्रताड़ना: मारपीट कर घर से निकाला, आरोप- ससुर की गलत नजर, पत्नी बनाने का दबाव बनाया – Bhiwani News

भिवानी में महिला के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जिसकी करीब सवा 2 साल पहले शादी हुई थी। वहीं दहेज की मांग को लेकर महिला से मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया। इधर, महिला ने आरोप लगाए कि उसका ससुर गलत नजर रखता है और पत्नी बनाने का दबाव ब

भिवानी शहर की रहने वाली एक महिला ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 6 दिसंबर 2022 को उसकी शादी भिवानी जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन ससुराल में ठीक रही, लेकिन बाद में ससुराल वाले उससे दहेज मांगने लगे। कहने लगे कि शादी में कम दहेज लेकर आई हो। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने कहा था कि अगर तुझे यहां ससुराल में रहना है तो मेरी घरवाली बनना पड़ेगा। उसकी सास गुजर चुकी है और उसका ससुर उससे गलत संबंध बनाना चाहता है।

भिवानी का महिला पुलिस थाना

भिवानी का महिला पुलिस थाना

माता-पिता के साथ महिला को भी घर से निकाला पीड़िता ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना अपने माता-पिता को दी। जब मायके वाले समझाने लगे तो ससुराल वालों ने झगड़ा किया। माता-पिता के साथ उसे भी घर से निकाल दिया। जिसकी शिकायत 18 जून 2024 को दी थी। उस समय ससुराल वालों ने अपनी गलती मानी और समझौता कर लिया। जिसके बाद वह ससुराल जाने को राजी हो गई। लेकिन बाद में ससुराल वालों ने ले जाने से मना कर दिया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।