Beri Napa chairman take oath after 7 years palika committee political | बेरी नपा चेयरमैन 7 साल बाद लेंगे शपथ: नव निर्वाचित पार्षदों को भी शपथ दिलाएंगे सीएम नायब सैनी – Jhajjar News

बेरी पालिका के चेयरमैन आज लेंगे शपथ।

हरियाणा निकाय चुनाव के बाद आज सभी नव निर्वाचित मेयर, नगर परिषद चेयरमैन और पालिका अध्यक्षों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकुला में शपथ दिलाएंगे। झज्जर जिले की बेरी पालिका के नव निर्वाचित चेयरमैन और सभी 14 पार्षद शपथ समारोह के लिए देर रात को ही बेरी

झज्जर जिले में दो नगर परिषद और एक बेरी नगर पालिका है। जिसमें दो मार्च को चुनाव हुए और 12 मार्च का पालिका के नए चेयरमैन और पार्षदों को जनता ने चुना। आज बेरी पालिका के नए चेयरमैन देवेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू पहलवान और उसके साथ ही बेरी के सभी 14 वार्डों के पार्षद शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला गए हैं।

नव निर्वाचित बेरी पालिका के प्रधान देवेंद्र सिंह आज पंचकुला में शपथ लेंगे। बेरी में किसी भी पार्टी ने अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ाया था। लेकिन देवेंद्र सिंह भाजपा पृष्ठभूमि के ही उम्मीदवार थे और उसका फायदा देवेंद्र को बखूबी मिला।

2018 के बाद बेरी को मिली मिनी सरकार बेरी नगर पालिका में दो साल देरी से चुनाव के कारण लोगों को मिनी सरकार का फायदा नहीं मिल रहा था। बेरी में 2018 में चुनाव हुए थे जिसके बाद मार्च 2025 में दो साल की देरी से पहली बार चेयरमैन के लिए सीधे चुनाव हुए हैं। जिसमें देवेंद्र सिंह को जीत मिली और आज बेरी का नपा अध्यक्ष पुचकुला में शपथ लेगा।