Home Hindi BCCI का बड़ा फैसला: एज फ्रॉड मामले में U-19 टीम से बाहर...

BCCI का बड़ा फैसला: एज फ्रॉड मामले में U-19 टीम से बाहर हुए रोहित यादव, द्रविड़-सहवाग के बेटों के साथ नहीं खेल पाएंगे

September 08,2026 Fact Recorder

Sports Desk: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव को टीम से बाहर कर दिया है। रोहित यादव को एज फ्रॉड मामले में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

रोहित यादव का चयन ऑस्ट्रेलिया U-19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी-डे सीरीज के लिए किया गया था। अब BCCI ने दोनों फॉर्मेट में उनकी जगह अलग-अलग खिलाड़ियों को शामिल किया है।

एज फ्रॉड मामले के बाद BCCI ने लिया एक्शन

रोहित यादव हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई भारत की U-19 टीम का भी हिस्सा थे। इस दौरे पर उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट हासिल किए थे। हालांकि, एज से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद अब उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज से हटा दिया गया है।

इस बदलाव के चलते रोहित यादव अब राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे।

रोहित की जगह इन दो खिलाड़ियों को मिला मौका

BCCI ने रोहित यादव की जगह दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

  • U-19 वनडे टीम: रोहित यादव की जगह सौराष्ट्र के आर्यन सव्सानी को शामिल किया गया है।
  • U-19 मल्टी-डे टीम: हरियाणा के तन्मय बलोडा को टीम में जगह मिली है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी होगी भारत की U-19 वनडे टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उप-कप्तान), रजत बाघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, शविन विनोद, मोहित उल्वा, सी. वेंकटा, काव्य पटेल और आर्यन सव्सानी।

भारत U-19 मल्टी-डे टीम

यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, अयान अकरम, मानव कृष्णा, अभिप्राय विश्वास, इशान ओम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा, आर्यन यादव और तन्मय बलोडा।

ऑस्ट्रेलिया U-19 टीम का भारत दौरा वनडे और मल्टी-डे दोनों फॉर्मेट में खेला जाना है। सीरीज शुरू होने से पहले BCCI के इस फैसले ने टीम में बड़ा बदलाव कर दिया है।