Home Sports BCCI Central Contract Players List; Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana | Deepti Sharma...

BCCI Central Contract Players List; Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana | Deepti Sharma Salary | 16 महिला खिलाड़ियों को मिला BCCI का एनुअल कॉन्ट्रैक्ट: सितंबर तक रहेगा; हरमनप्रीत, स्मृति और दीप्ति ग्रेड A में बरकरार

स्पोर्ट्स डेस्क6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला खिलाड़ियों के सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 के लिए घोषित सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछली बार 17 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया था।

ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को बरकरार रखा गया है।

पिछली बार की तुलना में ग्रेड बी में कम खिलाड़ी पिछली बार 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक जारी क्रॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में ग्रुप बी में 10 खिलाड़ी को शामिल किया गया था। इस बार जारी लिस्ट में केवल 4 खिलाड़ियों को ही ग्रुप बी में जगह दी गई है। इसमें रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को शामिल किया गया है।

महिलाओं को 2015 में मिला था करार साल 2015 में महिला क्रिकेटर्स को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला था। तब ग्रेड ए में 15 लाख और बी में 10 लाख मिलते थे। तब पुरुष क्रिकेटर्स को ए ग्रेड में एक करोड़, बी में 50 लाख व सी में 30 लाख मिलते थे। 2018 में महिला वर्ग में ग्रेड सी शामिल हुआ।

अब महिला क्रिकेटर्स को ग्रेड ए में 50 लाख, बी में 30, सी में 10 लाख की राशि मिलती है। वहीं पुरुषों को ए+ में 7 करोड़, ए में 5 करोड़, बी में 3 करोड़, सी में एक करोड़ मिलते हैं।

मैच फीस बराबर पर, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में अलग-अलग BCCI ने साल 2022 में पुरुषों और महिलाओं को बराबर मैच फीस देने का ऐलान किया था, लेकिन एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट अलग-अलग है। पुरुषों के कॉन्ट्रैक्ट में 4, जबकि महिलाओं की 3 कैटेगरी हैं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि A ग्रेड महिला क्रिकेटर्स को जो अमाउंट मिलता है, वह C ग्रेड पुरुष क्रिकेटर्स से भी कम है।

इसे एक मिसाल से समझिए दरअसल, महिलाओं में A ग्रेड प्लेयर्स को 50 लाख रुपए सालाना मिलते हैं। दूसरी तरफ, पुरुषों के C ग्रेड में शामिल प्लेयर्स को एक करोड़ रुपए मिलते हैं। आसान भाषा में कहें तो ग्रेड ऊंचा होने के बावजूद महिलाओं को पुरुष क्रिकेटर्स की तुलना में आधा ही पैसा मिलता है।

महिलाओं में B ग्रेड के खिलाड़ियों को 30 लाख और C ग्रेड के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए मिलते हैं। पुरुषों की चार कैटेगरी में सबसे ऊपर A+ ग्रेड है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ मिलते हैं। A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, B ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और C ग्रेड के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए मिलते हैं। _______________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

पूर्व बांग्लादेशी कप्तान तमीम इकबाल को हार्ट अटैक आया:मैच खेलते समय तबीयत बिगड़ी; जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को सोमवार की सुबह हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तमीम को मैच खेलने के दौरान हार्ट अटैक आया।

तमीम सावर में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआपूरी खबर

खबरें और भी हैं…