Bawal hit and run case, NH-48 fatal accident, Rundh flyover accident, Delhi-Jaipur highway accident | Update News | रेवाड़ी में रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत: अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, चाय की दुकान पर काम करता था – Bawal News

रेवाड़ी के बावल में सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रुध फ्लाईओवर पर हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

जयसिंहपुरा खेड़ा के रहने वाले रविंद्र ने कसोला थाना में दी शिकायत में बताया कि मुकेश उसकी चाय की दुकान पर काम करता है। 28 मार्च को वह मोटरसाइकिल लेकर निजी काम से निकला था। रात करीब 11:10 बजे जब वह एनएच-48 स्थित रुंध फ्लाईओवर के पास पहुंचा। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

वाहन ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे में मुकेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रविंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।