Bathinda House Attack Sharp Weapon News Update | बठिंडा में घर पर हमला: तेजधार हथियारों से तोड़फोड़ की, 2 नाबालिग समेत 5 युवक गिरफ्तार – Bathinda News

पुलिस गिरफ्त में घर पर हमला करने वाले आरोपी।

बठिंडा में 13 और 14 की दरमियानी रात को करीब आधा दर्जन युवकों ने एक घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों, ईंटों और पत्थरों से घर में तोड़फोड़ की। घटना की शिकायत खेता सिंह बस्ती निवासी अरमान ने थर्मल थाने में दर्ज कराई। उसने बताया कि हमलावरो

.

साथ ही दरवाजे और खिड़कियां भी तोड़ दीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। थाना थर्मल के एसएचओ सुखविंदर सिंह के मुताबिक पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि हमले की वजह पुरानी रंजिश है। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच सड़क पर बाइक निकालने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।