Bathinda High Speed Bike Rider Collided Car Youth Injure News Update | तेज रफ्तार बाइक सवार ने कार में मारी टक्कर: बठिंडा में युवक घायल, खराब खड़ी थी कार – Bathinda News

गोनियाना क्षेत्र में हुआ हादसा, युवक का इलाज जारी है।

बठिंडा के गोनियाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर खराब खड़ी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

.

घायल की पहचान गुरु हर सहाय के रहने वाले 28 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप गिल मौके पर पहुंचे। टीम ने घायल को तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

थाना थर्मल के अधिकारी जगसीर सिंह ने कहा कि अभी तक उन्हें इस घटना की कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि जैसे ही शिकायत मिलेगी, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।