Barwala 4 year old child’s mother missing | बरवाला में 4 साल के बच्चे की मां लापता: मायके से गायब, 45 हजार और जेवर साथ ले गई, फतेहाबाद में हुई थी शादी – Uklanamandi News

हिसार जिले के बरवाला थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पत्नी साथ में नगदी व सोने के आभूषण भी ले गई। विवाहिता की मां ने दामाद के पड़ोसी पर बहला-फुसलाकर कर ले जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर

बरवाला पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी खान बहादुर की एक महिला ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी की शादी 2019 में फतेहाबाद जिले के गांव गौरखपुर निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। दंपती का 4 वर्षीय बेटा है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले ढाई महीने से अपने मायके ढाणी खान बहादुर में थी।

बिना बताए घर से निकली महिला

महिला ने बताया कि 18 अप्रैल को सुबह लगभग 11:30 बजे उनकी बेटी बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं की चली गई और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर से जाते समय सोने के आभूषण और 45 हजार रुपए की नगदी भी साथ ले गई है।

दामाद के पड़ोसी पर ले जाने का आरोप

उसने जाते समय भूरे रंग का सलवार सूट पहन रखा था। उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां अपनी बेटी की काफी तलाश की लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने शक जताया कि मेरी बेटी को मेरे दामाद का पड़ोसी बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है।

बरवाला पुलिस ने शिकायत पर धारा 127(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा लापता विवाहिता की तलाश में जुट गई है।