Barnala, Wheat Crop Fire, Two Farmers Case Filed | Shehna Village- | बरनाला में गेहूं की फसल में लगी आग: तूड़ी बनाते समय मशीन से निकली चिंगारी, दो किसानों पर केस दर्ज – Barnala News

पंजाब के बरनाला जिले में आग लगने से गेहूं की फसल में आग लग गई। पुलिस ने गांव शेहना में गेहूं की फसल जलने पर दो किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।

.

शेहना पुलिस स्टेशन के एसएचओ विजयपाल के अनुसार, गुरजंट सिंह की शिकायत पर हरपाल सिंह और सुखदर्शन सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गुरजंट सिंह ने बताया कि उनकी जमीन आरोपी किसानों की जमीन से सटी हुई है।

शिकायतकर्ता ने आग न लगाने की दी थी चेतावनी

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने खेत में मौजूद था, तब हरपाल सिंह तूड़ी बनाने की मशीन चला रहा था। मशीन से चिंगारियां निकल रही थीं। गुरजंट सिंह ने हरपाल को ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने नहीं मानी।

मशीन से निकली चिंगारियों के कारण कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।