Barnala Water Filled Roads People Protest News Update | बरनाला में सड़कों पर भरा पानी: दुकानें बंद, लोगों ने किया प्रदर्शन; एक्सईएन बोले- ज्यादा पानी छोड़ा – Barnala News

बरनाला में ठीकरीवाला चौक पर रजवाहे का पानी सड़कों पर भर गया। इससे आसपास की दुकानें बंद रहीं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 8 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि रजवाहा पूरी तरह भरा हुआ था। पानी दुकानों और घरों के सामने की सड़

.

लोगों को अपने काम पर जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा। इस क्षेत्र में करीब 100 घर और 40 दुकानें हैं, उन सभी को इस समस्या का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हाकम सिंह, बलजीत सिंह और बलप्रीत सिंह ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नई सीवरेज पाइपलाइन डाली गई है। पानी के लंबे समय तक जमा रहने से पाइपलाइन के धंसने का खतरा भी है।

आज ज्यादा पानी छोड़ा गया- एक्सईएन सिंचाई विभाग के एक्सईएन हर्षांत ने स्थिति पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि कुछ समय पहले इस चौक पर रजवाहे को अंडरग्राउंड किया गया था। पहले इसमें कम पानी आता था, लेकिन आज ज्यादा पानी छोड़ा गया।

उन्होंने माना कि वहां कोई ब्लॉकेज हो सकती है, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। विभाग ने समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीछे से पानी बंद होने के बाद भी यह समस्या तुरंत हल नहीं होगी। विभाग को रजवाहे में पानी छोड़ने से पहले उचित जांच करनी चाहिए थी, जिससे लोगों को यह परेशानी न झेलनी पड़ती।

जो पानी सड़कों पर और रजवाहे में जमा हो गया है। पहले उसे मोटर लगाकर निकालना पड़ेगा। खाली होने के बाद ही उसकी ब्लॉकेज का पता चलेगा, जिसमें लंबे समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदार अधिकारी है उसे पर कार्रवाई होनी चाहिए।